बड़ी खबर लेह लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड के लाल का हुआ निधन

लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल निवासी सैनिक श्रवण चौहान की अचानक तबियत से निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। उनके बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है।


श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14 गढ़वाल राइफल्स में लेह -लद्दाख बॉर्डर पर थे। गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया है।


इस खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचा है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना की एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल पार्थिव शरीर लाया जा रहा है। बता दे कि इससे पहले उत्तराखंड के पांच जवान कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए थे। चौहान के शहीद होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles