फौरेंसिक साइंस लैबोरेटरी रूद्रपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रूद्रपुर।  शहर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उजाला एकैडमी भवाली से संयुक्त निदेशक मोहम्मद यूसुफ के नेतृत्व में पंहुचे अपरजिला जजों को फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

बधईपुरा स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में संयुक्त निदेशक डॉ.दयाल शरण ने एक दिवसीय कार्यशाला में उजाला एकेडमी भवाली उत्तराखंड से पहुंचे अपरजिला जजों को फोरेंसिक की बारीकियों को बताया तथा क्रिमनल जस्टिस सिस्टम में फोरेंसिक सांइस की भूमिका इसकी उपयोगिता तथा किस, तरह अपराधियों को फोरेंसिक एविडेन्स के आधार पर माननीय न्यायालयों द्वारा दंडित कराके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाय।बैज्ञानिक अधिकारी श्री हेमंत होलकर ने नारकोटिक्स, बैलेस्टिक, और टोक्सिटोलॉजी आदि की बारीकियां बतायीं।

सिनीयर कन्सलटेंट एंव ए सी एम ओ डा. सुरेश कटारिया ने पोस्टमार्टम तथा फोरेंसिक मेडिकोलीगल की महत्वपूर्ण जानकारी दी,तथा इस्पेक्टर संजय जोशी ने घटना स्थल से एविडेंस जुटाने, क्राइम सीन प्रजर्वेशन और साक्ष्य जुटाने और फोरेंसिक में इसका क्या महत्व है के विषयों पर बताया।इस अवसर पर उजाला एकेडमी उत्तराखंड संयुक्त निदेशक मोहम्मद यूसुफ ,अपरजिला जज संगीता आर्या,अपरजिला जज मदनराव ,अपरजिला जज अजय ढुंगर कोटी ,अपरजिला जज रमेशसिंह ,जज हेमंत तथा वरिष्ठ समाज सेवी डॉरेनू शरण प्रेरणा, लता,हरिश,मनीष विष्ट,महेश जौशी सहित समस्त स्टाफ की उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का मंच संचालन एस आई पुनीता बलौदी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles