नाले मे बहा युवक,SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान



जनपद देहरादून – नाले में बहे व्यक्ति की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान।

दिनांक 28 अगस्त 2024 को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मथुरावाला नौका हिल के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में सर्चिंग की गई, रात्रि अधिक होने के कारण उक्त व्यक्ति का पता नही चल पाया टीम द्वारा आज पुनः लापता व्यक्ति की नदी किनारे सर्चिंग की जा रही है व सर्चिंग लगातार जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles