देहरादून जेल में अब ‘बंदी संख्या 92357’ से पहचान! रेखा आर्या के पति साहू सामान्य बैरक में बंद

बाहर जहां नाम और रसूख की चर्चा खूब रही, लेकिन जेल की दुनिया में ना कोई नाम काम आता है, ना पद और ना ही पहचान। जेल की चारदीवारी के भीतर पहचान अब सिर्फ एक नंबर से है। जी हां, बात हो रही है उत्तराखंड की सियासत में चर्चित मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की। 6 नवंबर को झांसी से गिरफ्तारी के बाद सुद्धोवाला जिला जेल में बंद गिरधारी लाल साहू की पहचान अब जेल रिकॉर्ड में नाम से अधिक ‘बंदी संख्या 92357’ के रूप में हो रही है। नक्शेदेखें

देहरादून जेल में नाम पीछे छूटा, अब ‘बंदी संख्या 92357’ से पहचान
कभी ऐशो आराम की जिंदगी और सुर्खियों में नाम से छाए गिरधारी लाल साहू अब सुद्धोवाला जिला जेल में ‘बंदी संख्या 92357’ बनकर रह गए हैं। दरअसल जेल अधिकारियों के अनुसार, गिरधारी साहू को अन्य सामान्य बंदियों की तरह साधारण बैरक में रखा गया है। फिलहाल उनके द्वारा किसी विशेष सुविधा या अलग बैरक की मांग किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

गिरधारी लाल साहू की वायरल कथित ऑडियो की होगी जांच
मामले में सामने आए कथित वायरल ऑडियो की आवाज की सत्यता जांचने के लिए एसआईटी गिरधारी साहू का वॉइस सैंपल लेने की तैयारी में है। आवाज का मिलान कथित ऑडियो से करने के लिए आगामी 16 नवंबर को अदालत खुलने के बाद अनुमति के लिए विधिवत आवेदन किए जाने की बात सामने आई है।

पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तारी
गौरतलब है कि रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए उन्हें कुछ कंपनियों के निदेशक पद से हटाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

झांसी से गिरधारी साहू को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नवंबर को झांसी से गिरधारी साहू और उनके भतीजे सत्येंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल सुद्धोवाला जिला जेल में बंद हैं। अब पूरे मामले में एसआईटी की जांच और प्रस्तावित वॉइस सैंपल टेस्ट पर नजर है। कथित ऑडियो की वास्तविकता जांच के बाद ही इससे जुड़े आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच का विषय है। संबंधित पक्षों का पक्ष और जांच की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles