देवभूमि उत्तराखंड में गौकशी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

देहरादून में गौकशी और गौतस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौकशी की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। नक्शेदेखें

देहरादून में गौकशी करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, देर रात ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय तमंचा दिखाकर मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती
घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कुल्हाड़ी, छुरी और रस्सी बरामद की है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर हुई गौकशी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
वहीं, फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles