दून में महिला अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी



प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को देहरादून में कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते उत्पीड़न के मामलों के विरोध मेंसरकार का पुतला दहन किया।


महिला अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार उत्पीड़न बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन महिला अपराधों से जुड़े मामले सामने आते हैं। प्रदेश में रुद्रपुर में नर्स की हत्या का मामला हो या फिर देहरादून आईएसबीटी में नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला। ताजा मामला अलमोड़ा के सल्ट से है, जहां पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर एक लड़की के दुष्कर्म का आरोप लगा। इन्हीं सब मामलों को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आव्हान पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन और सरकार का पुतला दहन किया गया।


देहरादून में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी के नेतृत्व में सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लगातार प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


गांधी पार्क में धरना
कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और दोषियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर सरकार इन पर कोई कड़ा एक्शन नहीं लेती तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles