दिल्ली: जल बोर्ड के ऑफिस में मटका से तोड़फोड़, आप और भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप



दिल्ली: दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। कई जगहों पर लोग पानी के टैंकर के पीछे भागते दिख रहे हैं। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस दौरान छतरपुर इलाके में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की। इससे आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लोग जब गुस्से में होते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। मैं उन भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने लोगों को नियंत्रित किया। यह सरकार और लोगों की संपत्ति है। इस संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से कोई फायदा नहीं है। मैं लोगों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करता हूं।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी। देखिए कैसे ‘BJP जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ कर रहे हैं।

एक तरफ हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी रोके हुए है तो वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी दिल्ली की जनता की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है। आखिर इन्हें दिल्लीवालों से इतनी नफरत क्यों है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles