लालकुआ-विधायक का विरोध करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

लालकुंआ विधायक का विरोध करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप है कि विधायक रविवार को चोरगलिया में दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय के वैक्सीनेटर को हटाए जाने के विरोध में विधायक का घेराव कर प्रदर्शन किया था.

मामले को लेकर नयागांव चोरगलियां निवासी स्वयंसेवक सुधीर जांगी ने तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने विधायक के काफिले का पीछा कर नारेबाजी की. इसके साथ ही विधायक डॉ मोहन बिष्ट की गाड़ी के आगे लेट गए.

तहरीर में सुधीर जांगी ने तीन ग्रामीण प्रतिनिधियों के खिलाफ विधायक के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की करने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने समेत कई कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया है. नैनीताल पुलिस ने मामले में उक्त ग्रामीणों पर बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles