तेरह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आबकारी विभाग ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग के छापेमारी अभियान में टीम ने थलीसैंण ब्लॉक के कांडा गांव में तेरह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आबकारी विभाग थलीसैंण के आबकारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांडा गांव में छापामारी अभियान के दौरान एक व्यक्ति चाय की दुकान पर तेरह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। बताया कि यह व्यक्ति चाय बेचने का काम करता था। लेकिन उसकी आड़ पर शराब बेचने की सूचना पर विभाग द्वारा छापेमारी बीमारी की गई। जिसमें व्यक्ति के पास से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आबकारी नियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। आबकारी विभाग की टीम में उनके साथ सिपाही हेमंत सिंह, भारत सिंह तथा पीआरडी जवान राजेश सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles