भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार आज कराएंगे नामांकन,दोनों पार्टियों के बड़े नेता रहेंगे मौजूद

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आज नामांकन कराएंगे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत नामांकन कराएंगे। दोपहर एक बजे भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल नामांकन करेंगे। इसके साथ ही नामांकन के साथ दोनों दल जन सभा करेंगे।

नामांकन के दौरान दोनों पार्टियों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के नामांकन के दौरान सीएम धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहेंगे।

नामांकन से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां रोड शो करेंगे। कांग्रेस का रोड शो विजयनगर-अगस्त्यमुनि में होगा। इसके बाद कांग्रेस की रामलीला मैदान में जनसभा होगी। जबकि बीजेपी का रोड शो ऊखीमठ में होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles