जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला निर्वतमान महापौर को एकता जनसेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल्स के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने दिया ज्ञापन

सेवा में, श्रीमान जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ( निर्वतमान महापौर) महोदय।
हल्द्वानी जिला नैनीताल।
विषय:- काठगोदाम, कटघरिया बायपास रोड, की रोड डालने के संदर्भ।
एकता जनसेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल्स के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज एक ज्ञापन आदरणीय जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला निर्वतमान महापौर नगर निगम काठगोदाम महोदय को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि काठगोदाम, कठघरिया बायपास रोड में काफी गड्ढे हो जाने के कारण काफी समय से दिक्कतें हो रही है। आये दिन दुर्घटनायें हो रही है तथा गड्ढों में पानी भरने के कारण सब्जी, फल, वह अन्य सामग्री के ठेले भी गिर जाते हैं। जिससे काफी नुकसान हो जाता है। सड़कों में काफी लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं। राहगीरों को भी निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है।
अतः महोदय से विनम्र निवेदन है कि निरीक्षण कर सड़कों का निर्माण कार्य कराने की कृपा करें।
ज्ञापन देने वालों मे रोहित दिवाकर, शिवम सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष एकता जनसेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल, लक्ष्मी नारायण,शशि गुप्ता, दीपा पांडे,आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles