जलती चीता से फैली श्मशान में आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

हल्द्वानी में इन दिनों मौसम बेहद गर्म है। जिसके चलते आगजनी की घटनाएं काफी बढ़ती जा रही है। आज राजपुरा स्थित श्मशान घाट में आग लग गई। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल श्मशान घाट के कर्मचारियों द्वारा फायर डिपार्टमेंट को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया श्मशान घाट में चिता जल रही थी, जिसकी लपटे पास में रखें बांस में फैल गई और आग बढ़ने लगी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles