पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फरार चल रहा शातिर वारंटी गिरफ़्तार

आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने फरार चल रहा शातिर वारंटी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था।

फरार चल रहा शातिर वारंटी गिरफ़्तार

पौड़ी जिले पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में न्यायालयों द्वारा जारी वारंट की शत-प्रतिशत तमिली करने के लिए टीमें गठित कर ऐसे शातिर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत पुलिस ने फरार चल रहे शातिर वारंटी को गिरफ़्तार किया है।

शातिर वारंटीयों को पुलिस रख रही रडार पर

थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाने पर फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिसके क्रम में आज सुबह गठित पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की वारंटी मनीष सिंह पुत्र स्व प्रेम सिंह निवासी ग्राम घोटला पोस्ट ऑफिस अगड़ी जिसके विरुद्ध थाने पर धारा 323, धारा 324, 452 और 506 में मुकदमा दर्ज है। जो कि काफी समय से फरार चल रहा है। जिसे दबिश देकर पुलिस टीम ने वारंटी के घर ग्राम घोटला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय कोटद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की ऐसे शातिर वारंटीयों को पुलिस अपने रडार पर रख रही है। आने वाले दिनों में भी लगातार अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में वारंटीयो की धरपकड़ की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles