जम्मू में आंतकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि



जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की शनिवार को होने वाली रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल प्रमोद डबराल शहीद हो गया। इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है।


जम्मू-कश्मीर में मां भारती की रक्षा करते हुए रूद्रप्रयाग जिले के प्रमोद डबराल शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद डबराल 2 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में प्रमोद जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी शहादत की खबर के बाद से गांव में मातम पसर गया है।

शहीद प्रमोद को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि शहीद प्रमोद मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है। सीएम धामी ने कहा कि माँ भारती की सेवा करते हुए प्रमोद द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles