हरियाणा में गरजे सीएम धामी, जन-जन की यही पुकार एक बार फिर भाजपा सरकार

cm in action

सीएम धामी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचे। आना, हरियाणा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने से पहले सीएम धामी सफीदों हेलीपैड पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हरियाणा में सीएम धामी ने किया प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के आना में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम को भारी मतों से विजयी बनाने की हरियाणा की जनता से अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो बड़ी संख्या में जनता-जनार्दन से मिले प्रेम से अभिभूत हैं।

Image

जनता हरियाणा में फिर से एक बार कमल खिलाने को तैयार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को क्षेत्रीय भेदभाव, भ्रष्टाचार और जातिवाद के दलदल से निकाल कर प्रगति पथ पर अग्रसर किया है। मुझे विश्वास है कि आगामी 5 अक्टूबर को देवतुल्य जनता हरियाणा में फिर से एक बार कमल खिलाने को तैयार है। बता दें कि इस से पहले सीएम ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles