चाय में थूकने के मामले में सामने आया मौलाना कासमी का रिएक्शन

मसूरी में चाय बनाने के दौरान उसमे थूकने के मामले पर अब ज्वालापुर के सदर मौलाना आरिफ कासमी का रिएक्शन सामने आया है. कासमी ने कहा इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मुस्लिम समाज की छवि खराब हो रही है. साजिश के तहत हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारे को बांटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा की वीडियो की जांच होनी चाहिए.

रविवार को हरिद्वार के ज्वालापुर ईदगाह रोड स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में मुस्लिम धर्म गुरुओं और मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई. बैठक में कुछ लोगों द्वारा भोजन को अशुद्ध करने की घटनाओं का धर्म गुरुओं ने विरोध किया है. इसके साथ ही ऐसे लोगों को बहिष्कार करने का ऐलान लिया है. मौलाना कासमी ने कहा कि साजिश के तहत हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बीच सौहार्द, एकता और भाईचारे को समाप्त कर बांटने की कोशिश की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles