कैची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SSP प्रह्लाद मीणा खुद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को संभालने में जुटे…


15 जून 2024 कैची धाम स्थापना दिवस पर नीम करौली बाबा जी के दर्शन में भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल स्वयं सम्भाल व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाबा जी के दर्शन कतारबद्ध तरीके से हो।
ड्यूटी में लगाये गए पुलिस बल व्यवस्था बनाए हुए हैं यातायात सुचारू चल रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, जिससे भक्तजन बिना किसी बाधा के बाबा जी के दर्शन कर सकें। भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है।
भक्तजनों की सुविधा हेतु लगातार अनाउंसमेंट कराकर व्यवस्था बनाए रखने हेतु आग्रह किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles