चलते ट्रक में लगी आग,जलकर खाक

हल्द्वानी शहर के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। रानीबाग चुंगी के पास कैंटर संख्या यूके 04-सीबी 5277 मे अचानक आग लग गई। चालक प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिरकोट बैजनाथ आग में झुलसा है। कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। कैंटर में आग लगने की वजह से रानीबाग रोड में दोनों ओर जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई।

Related Articles