घर से वॉक पर निकली थी महिला, प्रोफेसर ने कर दी छेड़छाड़, अब हुआ गिरफ्तार



देहरादून में घर से वॉक पर निकली महिला के साथ बाइक सवार युवक ने अभद्रता कर दी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है आरोपी एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी. जिसमें महिला ने बताया कि अपने घर के पास गली में वॉक करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनके साथ अभद्रता की. विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.


पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त बाइक के नंबर से पुलिस आरोपी तक पहुंची. आरोपी की पहचान वरुण रावत (32) पुत्र जीवन सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है आरोपी एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है. जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles