गौलापार खेड़ा के रहने वाले मुकेश जोशी बने एआरटीओ

हल्द्वानी। गौलापार खेड़ा के रहने वाले मुकेश जोशी एआरटीओ बने हैं। वह अभी उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में परिवहन विभाग की सूची में उन्होंने छठा स्थान प्राप्त किया है। वह मूलरूप से अस्कोट पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता त्रिलोचन जोशी इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता गीता जोशी गृहणी हैं। मुकेश इंटरमीडिएट परीक्षा में भी राज्य की मेरिट में सातवें स्थान पर रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles