गुलदार ने एक व्यक्ति पर किया हमला, किया बुरी तरह घायल

 

हल्द्वानी: उत्तराखंड  के गांवों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना है। इसी बीच गढ़वाल के देवप्रयाग में एक व्यक्ति पर गुलदार के हमला करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को गुलदार ने बुरी तरह से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे। तभी अचानक बागी अस्पताल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। उनकी पत्नी के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार शेर सिंह की स्तिथि सामान्य है।

Related Articles