उत्तराखंड यहां सड़क हादसे में तीन लोग घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. देवप्रयाग थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.


मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना क्षेत्र के मूल्या गांव के पास एक ट्रक अलकनंदा नदी के किनारे 80 मीटर खाई में जा गिरा. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने ट्रक में सवार सभी लोगों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.


बताया जा रहा है ट्रक चमोली से ऋषिकेश की ओर आ रहा था. हादसे की ट्रक ड्राइवर को को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles