उत्तराखंड-यहां इस बस्ती में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

एनजीटी के आदेश के बाद एमडीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें एमडीडीए की ओर से डोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। वीर गब्बर सिंह बस्ती में 60 अवैध मकानों को चिन्हित किया गया था। जिसे लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें पिछले दो दिन पहले वीर गब्बर सिंह बस्ती में 60 मकानों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था। एमडीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर अभी भारी पुलिस बल भी तैनात है। आज चिन्हित किए गए मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

मंगलवार को रोकनी पड़ी थी कार्रवाई
एमडीडीए की ओर से सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। सोमवार को काठ बंगला क्षेत्र के 125 घरों को चिन्हित किया गया था। जिनमें से 29 मकानो पर बुलडोजर चलाया था। मंगलवार को फिर एमडीडीए ने कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते एमडीडीए को कार्रवाई रोकनी पड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles