उत्तराखंड मौसम……भारी रहेंगे अगले 24 घंटे, अलर्ट मोड में ये जिले


उत्तराखंड में बारिश अभी और टेंशन बढ़ाएगी। प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। इनमें चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले को अलर्ट मोड में रखा गया है। बागेश्वर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से तीव्र दौर होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और हरिद्वार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। लोगों से तटीय इलाकों के पास नहीं जाने की अपील की गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles