अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान, आधे दर्जन वाहन सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप



लक्सर कोतवाली पुलिस ने देर रात क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कई वाहनों को सीज किया. पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.


लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें छह डंपर और एक टेक्टर को सीज किया गया है.

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
निहारिका सेमवाल ने बताया अवैध खनन के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा. बता दें लक्सर पुलिस की इस कार्यवाही के बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles