अभी अभी: देखें वीडियो भी: पशुओं की तस्करी कर भाग रहे पिकअप ने मुखानी चौराहे में मोटरसाइकिल चालक युवक को मारी टक्कर, बाल बाल बचा



हल्द्वानी। मुखानी चौराहे पर पिकअप में पशुओं को लेकर जा रहे एक पिकअप चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही की मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटना में बाल बाल बच गया। पिकअप के अंदर कटरे भरे हुए थे

जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन्हें तस्करी कर ले जाया जा रहा था इसीलिए इतनी रफ्तार में वाहन चालक पिकअप चल रहा था कि उसे चौराहे पर भी गाड़ी धीमी नहीं करनी पड़ी।
मुखानी चौराहे पर पीक अप UKO4-CB-7954 द्वारा मोटर साइकिल UKk04- Ak-0384 को मारी टक्कर….मोटरसाइकिल चालक धीरज पाण्डे नाम का युवक हुआ धायल…पीक अप मे आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौजदगी से तस्करी की संभावनाएं प्रबल….पिक अप चालक फरार…..मौके पर लोगों की भीड .पुलिस प्रशासन मौजूद….।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles