राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ तथा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजि० संस्था हल्द्वानी कार्यकारिणी टीम का हुआ अधिष्ठापन।राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भारत /राष्ट्रीय महासचिव ड़ॉ रेनू शरण

उत्तराखंड, हल्द्वानी


हल्द्वानी सर्किट हाउस में आगामी माह में संस्था द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह” के बाबत, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुयी ।राष्ट्रीय अध्यक्ष पं रामदत्त शर्मा जी द्वारा हल्द्वानी के सम्मानित जनों को पद दायित्व सौंपे।जिसमें नैनीताल जिलाध्यक्ष पदभार मीना राणा को सोंपा। जिलामहासचिव पद मीना जौशी,जिलाउपाध्यक्ष रेनू रौतेला,विमला देवी, हरिशंकर मोर्या, रूवी मोर्या तथा नगर अध्यक्षः सरोज अधिकारी ,पंकज रौतेला, दया डशीला को पदों की जिम्मेदारी दी।बैठक में उपस्थिति सभी पदाधिकारियों ने पद और संगठन को मजबूती से कार्य करने और सनातन संस्कृति व गौरक्षा के लिए शपथ ली और अपने दायित्वों को पूर्णतया निभाने का आश्वासन दिया।तथा संस्था द्वारा कमजोर वर्ग के जनों के लिए निम्न कार्य कर रही है,निर्धन कन्याओं का विवाह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपणः करना, गौवंश की रक्षा,ब्लड डोनेशन करना आदि अन्य।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रेनू शरण, देवभूमि ब्राह्मण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष पं भगवती प्रसाद उपाध्यय, मुख्य सलाहकार गुरु जी संजय गैरोला जी,सहित शहर के सम्मानित जन मौजूद रहे।

webtik-promo

Related Articles