बसपा के अध्यक्ष की घर में घुसकर हत्या, मायावती ने दुख जताया, नाराज समर्थकों ने जताया विरोध


बहुजन समाज पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की घर में घुसकर देर शाम। हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चेन्नई के पेरांबूर के आवास में 6 बाइक सवारों ने तमिलनाडु के बीएसपी अध्यक्ष की हत्या की है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खून से लथपथ आर्मस्ट्रांग को ग्रीम्स रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोलाथुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है।

चेन्नई में सड़क जाम
वहीं राज्य ते बीएसपी अध्यक्ष की हत्या की खबर लगते ही घटना स्थल और अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के विरोध में चेन्नई में सड़क जाम कर दिया। सभी समर्थक बाइक सवार हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बसपा पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया

वहीं हत्या को लेकर बसपा पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आर्मस्ट्रांग की चेन्नई स्थित उनके घर के बाहर हत्या करना बेहद निंदनीय है। आर्मस्ट्रांग पेशे से वकील थे। वे राज्य में दलितों की सशक्त आवाज के रुप में जाने जाते थे। राज्य सरकार दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles