बढ़ते महिला अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, देर रात तक चेकिंग अभियान

हल्द्वानी। शहर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के चलते पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले 50 से अधिक वाहनों के चालान किए और जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कई वाहनों को सीज़ भी किया गया। शराब पीकर हुडदंग करने और ठेलों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

सीओ हल्द्वानी, नितिन लोहनी ने बढ़ते अपराधों की स्थिति को देखते हुए बुधवार रात 1:30 बजे तक काठगोदाम, मुखानी, कोतवाली और बनभूलपुरा क्षेत्रों में चेकिंग की। इसके बाद बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक एक और चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज़ किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles