पिथौरागढ़ : भारी बारिश ने जमकर बरपाया कहर, जिले के अधिकतर सड़कें आवाजाही के लिए बंद



पिथौरागढ़ : जिले में बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है. आलम ये है कि गंगोलीहाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में नाली के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर आने से मार्ग बीते रात से आवाजाही के लिए बंद है. जिससे पिथौरागढ़, टनकपुर चंपावत, हल्द्वानी और बेरीनाग को जाने वाले सैकड़ों वाहन मार्ग में फंस गए हैं. वहीं, भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अल्मोड़ा में रविवार (7 जुलाई) को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

सूचना मिलने के बाद जेसीबी मशीन के साथ कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आज मार्ग को बहाल किया. वहीं, कई अन्य क्षेत्रों में मलबा गिरने के कारण मार्ग बंद हैं. गंगोलीहाट राईआगर मोटर मार्ग में दशाईथल के पास पेड़ गिरने से मार्ग बंद रहा. मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाया. इसके अलावा बेरीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों मकानों की आंगन की दीवारें और कुछ मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है.

धारचूला के बंगापानी ने जाजर बिजली सड़क मलबा आने से बंद है
बांराबगड़-धागीगांव मार्ग मलबा आने से बंद है
बांसबगड़-रौलमाली-कोटा मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
मदकोट-तोमिक मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
खुमती से कटौजिया गोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
तवाघाट-खेला-गर्गुवा मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
आदीचोरा-सीनी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
पौड़ी-घटकुना मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
डीडीहाट-आदीचौरा मलबा आने से बंद है
डीडीहाट-हुनेरा कई जगहों पर बंद है
धापा-मिलम मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
कालिका-खुमती मोटर मार्ग कई जगहों पर बंद है
मदकोट-दारमा मोटर मार्ग कई जगहों पर बंद है
बुंगाछीना-कौसाली मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
सल्ला-रोतगड़ा मोटर मार्ग मलबा आने से बंद है
रसापाटा मोड़ी कई जगहों पर बंद है
कनालीछीना-ल्याठी कई जगहों पर बंद है
तवाघाट-नारायण मार्ग कई जगह पर बंद है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles