देहरादून में फिर हुआ हादसा, तेज रफ्तार के चलते मेडिकल छात्र की मौत

accident (1)

देहरादून में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बेकाबू रफ्तार से चल रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

देहरादून में फिर हुआ हादसा

देहरादून में बेकाबू रफ्तार से चल रही मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार को सुद्धोवाला और प्रेमनगर के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में मेडिकल छात्र की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ का रहने वाला था युवकट

हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की पहचान समर्थ साहू (20) पुत्र चंद्रशेखर साहू निवासी नेहरू नगर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मेलविन साइमन मिंज (22) पुत्र ललित कुमार मिंज निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद से समर्थ के परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक समर्थ का परिवार देहरादून में किराए के मकान में रहता है। जबकि समर्थ मिजोरम से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों को छुट्टियों के चलते परिवार के पास देहरादून आया हुआ था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles