देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। गली-मोहल्ले में गोविंदा आला के गीत गूंज रहे हैं। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बधाई दी है। उन्होंने


सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संपूर्ण जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण की सभी पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की है। बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है।

देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस साल कृष्णा जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) आज यानी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। सुबह से ही पूजा की खरीददारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। जिस से बाजारों की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई है।

पूजा का शुभ मुहूर्त
निशिता पूजा का समय- 26 अगस्त की रात 12 बजकर छह मिनट से रात 12 बजकर 51 मिनट तक।

पूजा अवधि- 45 मिनट

पारण समय- 27 अगस्त दोपहर तीन बजकर 38 मिनट पर

चंद्रोदय समय- रात 11 बजकर 20 मिनट पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles