गदरपुर में वन विभाग की टीम पर हमला अपडेट: एक और वांछित वन तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम पर हमले के एक और वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गदरपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इस मामले में पहले ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और ताजा गिरफ्तारी इसी क्रम में हुई है। घटना 6 सितंबर की है, जब पीपलपडाव जंगल में वन विभाग की गश्ती टीम पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया था। बदमाशों ने बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वन विभाग के रेंजर सहित कई कर्मी घायल हो गए थे। इस गंभीर घटना के बाद पीपलपडाव रेंज के रेंजर रूप नारायण गौतम की शिकायत पर गदरपुर थाने में इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों संगत सिंह उर्फ संगी, गुरमीत सिंह उर्फ गेजी, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी, संदीप, और कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया

जांच के दौरान यह पाया गया कि अन्य आरोपी भी इस घटना में शामिल थे, जिनमें छिन्दर सिंह, बाबू, सुरेन्द्र सिंह उर्फ छेतु, सोनू उर्फ चिकना, और करन सिंह भी थे। पुलिस द्वारा इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर को आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गेजी और 12 सितंबर को सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बी को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में, पुलिस ने 5 नवंबर की रात को गदरपुर, केलाखेड़ा, और SOG काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक और वांछित आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू उर्फ चिकना पुत्र जगीर सिंह निवासी मडियाहट्टू, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा (गदरपुर थाना), उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र (SOG काशीपुर), उप निरीक्षक देवेन्द्र मेहता (केलाखेड़ा थाना), कांस्टेबल ललिता प्रसाद (गदरपुर थाना), और रिजर्व कांस्टेबल जयप्रकाश (गदरपुर थाना) शामिल थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles