ऋषिकेश मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने फंसी लड़की को रेस्क्यू कर बचाया

ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 45 छात्राओं में से एक छात्रा का पैर बस के अंदर फंस गया था। सूचना मिलने पर SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू टीम ने नैन्सी टाकुली (16 वर्ष), निवासी कपकोट, बागेश्वर को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत प्रदान की। यह बस स्कूली छात्राओं को लेकर बागेश्वर से देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही थी।


दुर्घटना में 10-12 छात्राओं को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। अन्य सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस में शिफ्ट करके देहरादून रवाना किया गया। SDRF की तत्परता और कुशलता से एक बड़ी अनहोनी टल गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles