सैफ अली को जान से मारने की धमकी, इससे पहले मारा गया था चाकू

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है।
सैफ अली को जान से मारने की धमकी
दरअसल मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सैफ अली खान को जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि इसपर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि धमकी उसी की ओर से दी गई है या फिर दूसरे व्यक्ति ने उसका इस्तेमाल किया है।
इससे पहले मारा गया था चाकू
पता लगाया जा रहा है कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है या कोई फर्जी पहचान से डर फैलाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल धमकी देने वाली की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड जीशान अख्तर को लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। मालूम हो कि बीते साल 15 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से हमला किया गया था।




