भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को धार देगा एंटी करप्शन फाउंडेशन, भवाली में बनी आगामी कार्ययोजना

भवाली। एंटी करप्शन फाउंडेशन, जिला नैनीताल की वार्षिक बैठक सोमवार, 2 नवंबर 2026 को रामगढ़ रोड स्थित सिंगनुड इन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने, पारदर्शिता एवं ईमानदारी को प्रोत्साहित करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति भी तैयार की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल, संजय जोशी, अभिषेक शाह, सैयद फ़राज़ शाह, मधुर अग्रवाल, निवेदिता पांडे, अरुणिमा वर्मा, सुमन वर्मा, खष्टी बिष्ट, अखिलेश सेमवाल और इंदु पांडे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में भवाली के कोतवाल प्रकाश मेहरा और उपनिरीक्षक (एसआई) आसिफ खान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



