सुबह-सुबह कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। भूकंप सुबह करीब 4:30 बजे आया। इसकी गहराई जमीन से लगभग 73 किलोमीटर नीचे बताई गई है।भूकंप का केंद्र नेपाल में 27.671 उत्तरी अक्षांश और 87.987 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। फिलहाल इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 1 नवंबर को जापान में भी भूकंप आया था। वहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई थी। हालांकि, उस घटना में भी किसी नुकसान की खबर नहीं आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles