Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी से चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मुनस्यारी बर्फबारी

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है। चमोली, पिथौरागढ़, हर्षिल, मुनस्यारी से लेकर चकराता तक बर्फबारी हुई से पर्यटक बेहद खुश नजर आए। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड की पहाड़ियां चांदी सी चमक उठी हैं।

बर्फबारी के बाद चांदी से चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां

सोमवार को प्रदेशभर जमकर बर्फबारी हुई। बर्य़फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बाधित हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनगाड़ से गंगोत्री के बीच सड़क पर लगभग एक फीट तक बर्फ जमी हुई है।

barfbari
बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी

मार्ग को खोलने की कोशिश की जा रही है और बीआरओ बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है। लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण इसमें दिक्कत हो रही है।

गंगोत्री हाईवे बाधित
गंगोत्री हाईवे बाधित

चकराता में बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे

चकराता में सोमवार दोपहर एक बजे के करीब मौसम में बड़ा बदलाव आया और बर्फबारी शुरू हुई। इसके साथ ही मसूरी में भी बर्फ के फांहे पड़े। चकराता में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी हुई।

बर्फबारी की तस्वीरें

मुनस्यारी में बर्फबारी से चांदी से चमकी पहाड़ियां

सीमांत जिले में सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई। धारचूला से लेकर मुनस्यारी तक सोमवार सुबह से ही बर्फबारी हुई जो कि शाम तक हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी की चोटियां चांदी सी चमक रही हैं।

barfbari

TAGGED

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles