केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान

केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के जवानों द्वारा दुर्गम एवं अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नक्शेदेखें

4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की एडवांस टीम द्वारा अभियान को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल की ओर सर्चिंग की जा रही है। अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के पास लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक लापता ट्रैकर्स का कोई पता नहीं चल पाया है।

खराब मौसम रेस्क्यू अभियान में डाल रहा बाधा
मौके पर मौजूद SDRF टीम के प्रभारी ने सैटेलाइट फोन के जरिए जानकारी दी है कि वहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा, खराब मौसम और बहुत अधिक ऊंचाई के कारण खोज अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। इन हालात को देखते हुए, टीम ने वहां एक सुरक्षित कैंप बनाया है, जहां वे रात भी बिताएंगे। मौसम और हालात अनुकूल होने पर टीम फिर से खोज अभियान शुरू करेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles