खस्ताहाल सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर धरना, अधिकारियों से हुई तीखी नोकझोंक

हल्द्वानी

  • लाइन नंबर-17 आजाद नगर की सड़क लंबे समय से बदहाल
  • सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ उठाई निर्माण की मांग

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर सोमवार को लोगों का आक्रोश सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लाइन नंबर-17 आजाद नगर की टूटी सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग उठाई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई उवैस राजा ने कहा कि लाइन नंबर-17 आजाद नगर की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद क्षेत्र की इस सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। सड़क की बदहाली से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरीश चंद्र जोशी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों को सुना। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles