हल्द्वानी में सड़कों के गड्ढों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढे भरने की डेट लाइन चले जाने के बावजूद बड़े पैमानों पर सड़कों के खराब हालत के विरोध में यूथ कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। उसे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बुध पार्क में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि बरसात के सीजन गुजर जाने के बावजूद सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं , लोग परेशान हैं कई दुर्घटनाएं हो रही हैं बावजूद इसके सरकार शुध लेने को तैयार नहीं है और जनता पूरी तरह त्रस्त हो रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
ADVERTISEMENTS



