उत्तराखंड- सड़क हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

pm-modi pauri accident

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बीते दिन भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख की राशि देने का ऐलान किया।

पौड़ी सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

शनिवार को पौड़ी गढ़वाल के रिखनखाल ब्लॉक में कालवाड़ी के पास ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। आठ लोगों की मौत हो गई। तो वहीं चार अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसको लेकर पोस्ट किया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख देने का किया ऐलान

उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ।जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

महिलाएं बैणी-भूली योजना का फॉर्म भर वापस लौट रही

हादसा शनिवार करीब 1 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भंगलवाण गांव की महिलाएं बैणी-भूली योजना का फॉर्म भर वापस अपने घरों की ओर लौट रही थी। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles