पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

पहाड़ की संस्कृति एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले बनी उत्तराखंडी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ के पोस्टर एवं ट्रेलर लॉन्च हो गया है। देहरादून में भव्य समारोह के दौरान इसका लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर का लोकार्पण किया। नक्शेदेखें

गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च
इस अवसर पर फिल्म निर्देशक देबू रावत ने उत्तराखंड के फिल्म जगत से जुड़े निर्माता-निर्देशकों, अभिनेता-अभिनेत्रियों, कलाकारों, संगीतकारों, फिल्म निर्माण से जुड़े सहयोगियों एवं पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान देने के साथ ही स्थानीय फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। नक्शेदेखें

फिल्म ‘सुपन्यू’ पहाड़ों की संस्कृति बड़े पर्दे
गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा में बनने वाली फिल्में प्रदेश की लोकसंस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों, लोककलाओं और पहाड़ की जीवनशैली को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उत्तराखंड में क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण और प्रचार-प्रसार से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों, संगीतकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलते हैं। साथ ही, यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का भी प्रभावी माध्यम है। नक्शेदेखें

सिनेमा से जुड़े लोगों में उत्साह
कार्यक्रम में गढ़वाली सिनेमा को बढ़ावा देने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। फिल्म ‘सुपन्यू’ के पोस्टर और ट्रेलर के लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंडी सिनेमा से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन क्षेत्रीय सिनेमा के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और स्थानीय फिल्म जगत के सम्मान की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles