MLA विनोद कंडारी की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बद्रीनाथ हाईवे के कीर्तिनगर पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है विधायक को हल्की चोट आई है ।
MLA विनोद कंडारी की गाड़ी हादसे का शिकार
हादसा सोमवार सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ हाईवे के के कीर्तिनगर पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने विधायक कंडारी की कार को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है हादसे में विधायक को हल्की चोट आई है
ADVERTISEMENTS



