उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर इधर से उधर,पढ़े खबर

आने वाले विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी देहरादून ने जिले में तैनात 10 निरीक्षकों और आठ उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिसमें कई पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी मिली है। तो वहीं कुछ थाना प्रभारियों के तबादले किए गए है।

नक्शेदेखें

तीसरी बार तबादला सूची में नरेश राठौर का नाम

इस लिस्ट में निरीक्षक नरेश राठौर भी है। तीसरी बार उनका नाम तबादला सूची में आया है। इससे पहले आईजी गढ़वाल द्वारा जारी लिस्ट में उनका तबादला हरिद्वार और टिहरी किया जा चुका है। अब एसएसपी देहरादून की लिस्ट में भी उनका नाम है। उनकी तैनाती पुलिस कार्यालय में की गई है। ऐसे में एक ही अधिकारी का अलग-अलग स्तर पर जारी तबादला सूचियों में बार-बार नाम आने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

नक्शेदेखें

10 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

एसएसपी ने जो तबादला सूची जारी की है उसके अनुसार, पुलिस लाइन से निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

तो वहीं पुलिस लाइन से वीरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, कुंदन सिंह राणा को पटेल नगर, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, मुकेश चौहान को प रायवाला और नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से निरीक्षक शांति कुमार को सेलाकुई थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

चकराता के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती को मसूरी, एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कठैत को नेहरू कॉलोनी का प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दो बार तबादला लिस्ट में आ चुके पटेल नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठोर को पुलिस कार्यालय भेज दिया है।

आठ उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

उप निरीक्षकों की लिस्ट में रायवाला के थानाध्यक्ष मोहन सिंह को डालनवाला, राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को रानीपोखरी, सहसपुर के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल को वसंत विहार, सेलाकुई के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को एसओजी प्रभारी देहात की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रेमनगर के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी को सेलाकुई, दोनों वसंत विहार के थानाध्यक्ष अमित शर्मा और रायपुर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को एसआईएस शाखा भेज दिया गया है। एसएसआई डालनवाला कुलेंद्र सिंह को डालनवाला थाने में शामिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles