हल्द्वानी- त्यौहार में सतर्कता बरतने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

दीपावली त्यौहार के त्योहार के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाए इसको देखते हुए जिला अधिकारी ने 13 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। साथ है अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। बाजारों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखकर कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जिले के सभी परगना मजिस्ट्रेटरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं साथ ही सुरक्षात्मक उपाय और कानून व्यवस्था के साथ-साथ खाद्य विभाग से भी मिलावटी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई करवाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles