ललित जोशी का चुनाव क्या सुमित के लिए हो रहा नुकसानदायक साबित! कांग्रेस को लगाकर झटका, सौरभ भट्ट ने थामा भाजपा का दामन

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी का चुनाव शहर विधायक सुमित ह्रदयेश के लिए नुकसानदेह साबित होता प्रतीत हो रहा है। नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को करारा झटका देते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. इंदिरा हृदयेश के करीबी सहयोगी सौरभ भट्ट ने आज बीजेपी जॉइन की। बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद अजय भट्ट और मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बीजेपी में शामिल होने के बाद सौरभ भट्ट ने पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट को पूरी ताकत और निष्ठा के साथ चुनाव जिताने का ऐलान किया। यह कदम कांग्रेस के लिए चुनावी मोर्चे पर एक और मुश्किल साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles