IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम


उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 अगस्त को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश की संभावना है. जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

देहरादून में एक एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद है. जबकि उत्तरकाशी में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बाधित है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग, नैनीताल में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद हैं। वहीं चमोली में 23 और टिहरी में नौ ग्रामीण मार्ग बंद हैं. बीआरओ की टीम बंद मार्गों को खोलने में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles