पूर्व मेयर गामा पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, बेटे पर दुकानें दिलाने के नाम पर रकम लेने का दावा

देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर और उनके परिवार पर नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर लाखों की कथित धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।
नगर निगम की दुकानें दिलाने के नाम पर लाखों लेने का आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गामा के बेटे शाश्वत उनियाल ने नगर निगम की दुकानें आवंटित कराने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो उन्हें दुकानें मिलीं और न ही पूरी रकम वापस की गई। मामले में पीड़ित पक्ष ने धमकी देने और घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए हैं। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर सीओ डालनवाला को मामले की जांच सौंपी गई है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, नगर निगम की दुकानों का आवंटन कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये का लेनदेन किया गया था। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि नगर निगम की दुकानें स्थायी रूप से आवंटित करा दी जाएंगी। हालांकि, बाद में दुकानें आवंटित नहीं हुईं और रकम वापसी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया।
धमकी और घर में तोड़फोड़ के भी आरोप
शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया है कि जिन दुकानों के स्थायी आवंटन का भरोसा दिया गया था, वे वास्तव में अस्थायी दुकानें थीं। ऐसे में अब नगर निगम की संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया और कथित लेनदेन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामला केवल पैसों के लेनदेन तक सीमित नहीं है।
शिकायतकर्ता ने धमकी देने और घर पहुंचकर तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। मामला केवल पैसों के लेनदेन तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ता ने धमकी देने और घर पहुंचकर तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है
SSP ने CO डालनवाला को सौंपी मामले की जांच
वहीं, जब पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा से इन आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। दूसरी ओर, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर सीओ डालनवाला को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
पहले भी विवादों में रहे हैं पूर्व मेयर
पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा का विवादों से पुराना नाता रहा है। बताते चलें मेयर रहते हुए भी उन पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। अब नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है




