पहले निभाई जिम्मेदारी, अगले दिन रचाई शादी, उत्तराखंड के दो PCS अधिकारियों का विवाह चर्चाओं में

उत्तराखंड के दो PCS अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा में है। लेकिन वजह शादी का भव्य आयोजन नहीं, बल्कि उनकी सादगी और काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में तैनात एसडीएम अलकेश नौडियाल अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में तैनात एसडीएम यक्षी अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने कर्णप्रयाग के फेमस उमा देवी मंदिर में शादी रचाई। नक्शेदेखें

पहले निभाई मेले की जिम्मेदारी
दरअसल ये विवाह इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि अलकेश नौडियाल ने 20 नवंबर को ही सात दिन तक चले राजकीय गौचर मेले का समापन कराया था। बता दें कि 14 से 20 नवंबर तक राजकीय गौचर मेला आयोजित किया गया था। उन्होंने मेले के अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

उसके अगले ही दिन की शादी
जिसके बाद अगले ही दिन यानी 21 नवंबर वो शादी के बंधन में बंध गए। इस समारोह में परिवार के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। मालूम हो कि अलकेश नौडियाल 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वो मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला के रहने वाले हैं। तो वहीं, उनकी ब्वारी यक्षी अरोड़ा काशीपुर की रहने वाली हैं।

चमोली में पहले भी मंदिर में हुआ अधिकारी का विवाह
बता दें कि चमोली में प्रशासनिक अधिकारी के सादगीपूर्ण विवाह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले चमोली के जिलाधिकारी रह चुके संदीप तिवारी ने भी गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में शादी की थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles